Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिंगापुर के Beach पर ट्राउजर और टीशर्ट में दिखे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, इस तरह क्वालिटी टाइम को किया इंजॉय

सिंगापुर के Beach पर ट्राउजर और टीशर्ट में दिखे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, इस तरह क्वालिटी टाइम को किया इंजॉय

Bihar, RJD Supremo Lalu Yadav in Singapore : राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व चीफ मिनिस्टर लालू प्रसाद यादव किडनी का इलाज कराने के लिए सिंगापुर गए हैं। बता दें कि 12 अक्टूबर को लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव किया था। वहां पहुंचते ही रोहिणी ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी थीं। याद कीजिए, सिंगापुर एयरपोर्ट से ल चेयर पर बाहर निकलते हुए दिखे. इसका वीडियो रोहिणी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया. इस वीडियो के साथ उन्होंने कोट लिखा है, “जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है..”

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, तरह तरह से कमेंट कर रहे Users

13 अक्टूबर को सिंगापुर में Beach यानी समुद्र किनारे लालू प्रसाद टीशर्ट और ट्राउजर में अपनी बेटियों और उनके बच्चों के साथ दिखे। वह अपना क्वालिटी टाइम परिवार के साथ व्यतीत कर खुश नजर आए। सिंगापुर से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोग रोहिणी यादव और लालू यादव को ट्रोल कर रहे हैं। लोग लगातार पूछ रहे हैं कि लालू यादव सिंगापुर में छुट्टी मनाने गए हैं या इलाज कराने।

Share this:

Latest Updates