Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

14 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘मोदी जी की बेटी’ फिल्म, ट्रेलर जारी, अब देखिए…

14 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘मोदी जी की बेटी’ फिल्म, ट्रेलर जारी, अब देखिए…

Entertainment, Film Modi ji ki Beti : सोशल मीडिया पर आजकल एक फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का नाम  ‘मोदी जी की बेटी’ है। याद कीजिए, कुछ दिन पहले यही हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी किया था। वास्तव में यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। ट्रेलर जारी हो चुका है। रिलीज़ होने से पहले ही इस फिल्म ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

लड़की को अगवा करने की कहानी

इस फिल्म में देखा जा सकता है कि दो आतंकवादियों ने एक लड़की को किडनैप कर लिया है। इन आतंकवादियों को लगता है कि वो पीएम मोदी की बेटी है। किडनैप करके वो भारत से कश्मीर की मांग करेंगे। हालांकि, इन बेवकूफ आतंकवादियों को पता ही नहीं है कि पीएम मोदी की कोई बेटी नहीं है। 

अवनी मोदी ने किया है शानदार अभिनय

जानकारी के लिए बता दें कि ‘मोदी जी की बेटी’ के रूप में अवनी मोदी ने फ़िल्म में शानदार अभिनय किया है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से अवनी ने बता दिया है कि वो कितनी आसानी से लोगों को हंसा सकती हैं।  इस फ़िल्म की मुख्य हीरोइन, फिल्म‌ की लेखिका और को-प्रोड्यूसर अवनी मोदी ने अपने निजी ज़िंदगी की एक मज़ेदार घटना से प्रेरित होकर इस फ़िल्म का ताना-बाना बुना है और इसे बड़े ही रोमांचक ढंग से बड़े पर्दे पर पेश किया है।

इन्होंने किया आतंकियों का रोल

आतंकवादियों के रोल में पितोबश त्रिपाठी और विक्रम कोच्चर ने भी कमाल किया है। पाकिस्तानी आर्मी के जनरल के रोल में तरुण खन्ना भी खूब जंचे हैं। ये फ़िल्म के डायरेक्टर एडी सिंह के निर्देशन का ही कमाल है कि यह फ़िल्म कहीं भी बोर नहीं करती है।उम्मीद है कि दर्शकों को अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी।

Share this:

Latest Updates