Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत की मिसाल : Bengal में विधवा के बाल काट कर गांव से निकाला, ललाट पर लिख दिया 420, इसके बाद…

हैवानियत की मिसाल : Bengal में विधवा के बाल काट कर गांव से निकाला, ललाट पर लिख दिया 420, इसके बाद…

West Bengal News, Malda, Shameful Incident, Widow hairs cut, Wrote 420 on Forehead : पश्चिम बंगाल के मालदा में एक शर्मनाक और हैवानियत भरी घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक विधवा पर ‘चरित्रहीन’ का आरोप लगाकर उसके बाल काट दिए गए और उसकी ललाट पर ब्लेड से 420 लिख दिया गया। फिर उसे गांव से बाहर निकाल दिया गया। यह घटना मालदा के चांचल थाना क्षेत्र के क्षेमपुर ग्राम पंचायत के कंद्रो बेडे की है। पीड़ित महिला का नाम काजली बेडे है। उसके पति कुर्बान की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी और तब से वह अपनी दो बेटियों के साथ कंदारन स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। ग्रामीणों की शिकायत थी कि कुछ महीनों से उसके कुछ अज्ञात पुरुषों के साथ संबंध थे।

घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस के उड़े होश

 घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। स्थानीय तृणमूल विधायक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन से सलाह मशविरा कर उचित कदम उठाए जाएंगे, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी वीडियो की सच्चाई की जांच नहीं हो सकी है, जांच के बाद ही घटना की पुष्टि हो पाएगी।

Share this:

Latest Updates