Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, अब सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों का बीच सड़क से दिनदहाड़े अपहरण

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, अब सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों का बीच सड़क से दिनदहाड़े अपहरण

Pakistan news : पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अपराधियों ने दो हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। इन किशोरियों के अपहरण की रिपोर्ट जब उनकी मां ने थाने में लिखवानी चाही तो पाकिस्तानी पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। पाकिस्तान में अब अल्पसंख्यक समुदाय के विरुद्ध ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।

घर लौट रही दोनों बहनों को बीच सड़क से अगवा किया

अपहृत की गईं हिंदू लड़कियों की मां के अनुसार यह मामला गत सप्ताह सुक्कूर के सलाह पाट क्षेत्र के पास उस समय हुई, जब दोनों बहनें अपने घर लौट रही थीं। उनकी एक पुत्री की उम्र 17 वर्ष और दूसरे की 18 वर्ष है। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन लोग उनकी बेटियों को बीच सड़क से जबरन उठा ले गए। बेटियों ने जब प्रतिरोध किया तो उन लोगों ने उन दोनों को बुरी तरह मारा- पीटा भी था।

अपहृत लड़कियों की मां ने कोर्ट से लगाई गुहार

पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से मना करने के बाद पीड़ित मां ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह नकाबपोश बदमाशों के नाम भी पुलिस को बताए, परंतु पुलिस इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। अब मैं कोर्ट से अपील करती हूं कि मेरी बेटियों को वापस दिलवाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हिंदू युवती और बच्चियों का अपहरण आम बात हो चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और हिंदू लड़कियों, युवतियों को जबरन इस्लाम कुबूल करवाते हैं। अमूमन पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हर दिन ऐसी घटना हो रही है।

Share this:

Latest Updates