Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Commercial tax department : वाणिज्य कर विभाग के कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, मो. ग्यासुद्दीन को धनबाद का अतिरिक्त प्रभार

Commercial tax department : वाणिज्य कर विभाग के कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, मो. ग्यासुद्दीन को धनबाद का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi Jharkhand news : झारखंड सरकार (Jharkhand government)  ने कई वाणिज्य कर पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी भी सौंप दी है। इनमें से कई पदाधिकारियों को (several officers)  वर्तमान पदस्थापन के बाद भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।  

मो. ग्यासुद्दीन : राज्य कर अपर आयुक्त (अपील) हजारीबाग। धनबाद में अपर आयुक्त (प्रशासन) के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 

संयज कुमार प्रसाद : अपर आयुक्त (प्रशासन) हजारीबाग। धनबाद में अपर आयुक्त (अपील) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 

डाली मंजू भगत : अपर आयुक्त (अपील), रांची प्रमंडल। जमशेदपुर में अपर आयुक्त (अपील) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगीं।

दिलीप कुमार मंडल : अपर आयुक्त (प्रशासन), दुमका। अगले आदेश तक इनके पास संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) धनबाद एवं संथाल परगना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 

अखिलेश शर्मा : अपर आयुक्त (मुख्यालय) रांची। अपर आयुक्त (प्रशासन) रांची और संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) रांची व हजारीबाग प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 

पारिजात मंजुल : अपर आयुक्त (प्रशासन) जमशेदपुर। संयुक्त आयुक्त (अंकेक्षण इकाई) जमशेदपुर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Share this:

Latest Updates