Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह मध्यप्रदेश में बेकाबू ट्रक ने ले ली 3 बिहारी मजदूरों की जान

… और इस तरह मध्यप्रदेश में बेकाबू ट्रक ने ले ली 3 बिहारी मजदूरों की जान

National News, Madhya Pradesh, Bihar, Indore, Saharsa, Truck Crushed 3 Labourers, All Died : मध्यप्रदेश के इंदौर से अत्यंत दुखद खबर आ रही है। यहां बिहार के तीन मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की जान चली गई। घटना जाजी नगर ब्रिज के पास की है। मृतकों की पहचान बिहार के सहरसा जिला निवासी रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर की एक फैक्ट्री में तीनों मजदूरी किया करते थे। छठ और दिवाली पर उनको घर आने के लिए छुट्टी नहीं मिली थी। इस वजह से तीनों अपने परिवार को ट्रेन में बैठने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से लौटकर काम पर फैक्ट्री जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

इनकी हुई मृत्यु

अरुण पासवान- 32 वर्ष, बाबू साहब पासवान- 34 वर्ष और कांग्रेस पासवान- 15 वर्ष। तीनों मृतक सहरसा जिले के सलखुआ थाना के गोरदह पंचायत के मुसहरनियां गांव के रहने वाले थे। तीनों के शव को इंदौर से बिहार के लिए एंबुलेंस से लाया जा रहा है। सोमवार की देर शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर बीच रास्ते से लौटे परिजन

जानकारी के मुताबिक, तीन में से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. जबकि एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन में बिहार लौट रहे परिजन बीच सफर में ही देवास स्टेशन पर उतर गए और वापस इंदौर लौट गए।

Share this:

Latest Updates