Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Actress Raveena Tandon : मस्त मस्त गर्ल रवीना का जलवा आज भी है कायम

Bollywood Actress Raveena Tandon : मस्त मस्त गर्ल रवीना का जलवा आज भी है कायम

Latest Bollywood news : अपनी अदाकारी और खूबसूरती के कारण बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन 90 के दशक में बॉलीवुड की प्रमुख हीरोइनों में शुमार थीं। मस्त मस्त गर्ल रवीना की अदाओं पर उनके प्रशंसक फिदा हो जाते थे। 

49 वर्ष की हो चुकी हैं रवीना टंडन

IMG 20221026 123054

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन।

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का जलवा आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था। वह 49 साल की हो चुकी हैं।

IMG 20221026 122958
रवीना टंडन का जलवा।

1991 में बॉलीवुड में रखा कदम

रवीना टंडन मशहूर फिल्म निर्माता रवि टंडन की बेटी हैं। उनकी मां का नाम वीणा टंडन है। रवीना में अपने कैरियर की शुरुआत इस मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने 1991 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म पत्थर के फूल थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया।

IMG 20221026 123018
रवीना टंडन।

बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी किया काम

अपने फिल्मी कैरियर में रवीना ने हिंदी के अलावा कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। क्षत्रिय, परम्परा, दिलवाले, इम्तिहान, लाडला, अंदाज अपना-अपना, मोहरा, जिद्दी, एलओसी कारगिल, जागो आदि रवीना टंडन की प्रमुख फिल्में रहीं। 

2004 में बसा लिया अपना घर

IMG 20221026 123054 1
रवीना टंडन।

मस्त-मस्त गर्ल के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने विवाह से पूर्व ही वर्ष 1995 में दो बेटियों पूजा व छाया को गोद ले लिया था। उन्होंने दोनों की बहुत अच्छी तरह से पालन पोषण भी किया। वर्ष 2004 में रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी रचा ली। शादी के बाद रवीना को दो बच्चे हैं बेटी राशा व बेटा रणबीरवर्धन हैं।

बॉलीवुड फिल्म घुड़चढ़ी जलवा बिखेरते नजर आएंगी

IMG 20221026 123036
रवीना टंडन।

फिलहाल रवीना टंडन बॉलीवुड फिल्म घुड़चढ़ी में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। 

Share this:

Latest Updates