Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छठ घाट बनाते समय नदी से अचानक निकला मगरमच्छ और युवक को इस तरह मार डाला, अन्य लोग वहां से…

छठ घाट बनाते समय नदी से अचानक निकला मगरमच्छ और युवक को इस तरह मार डाला, अन्य लोग वहां से…

Bihar News, Muzaffarpur, At time of Making Chhath Ghat, Crocodile Came out from Bagmati River and Killed a Young Boy : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी के किनारे बसी बररी पंचायत के भवानीपुर गांव में छठ पूजा के लिए घाट बनाते समय युवक को मगरमछ ने मार डाला। घाट की साफ सफाई के बाद स्नान के लिए नदी में उतरे युवक का मगरमच्छ ने पैर खींचा। उसके बाद डरकर मौके पर मौजूद 25 लोग भाग गए। चश्मदीदों ने बताया कि घाट की सफाई के बाद युवक नदी में स्नान के लिए उतरा था। घाट की सफाई कर रहे अन्य लोग डरकर बचाने नहीं आए। मृतक की पहचान भवानीपुर के 25 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है।

कई दिनों से दिखाई दे रहे थे मगरमच्छ

स्थानीयों ने बताया कि बीते कई दिनों से नदी के किनारे पर मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। नदी में कई मगरमच्छ के होने आशंका भी जताई जा रही है। इससे पहले एक मछुआरे को भी मगरमच्छ ने निगलने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम घाट पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सावधनी बरतने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद युवक की लाश की तलाश की जाएगी। साथ ही साथ मगरमच्छ को रिहायशी इलाकों से दूर नदी में छोड़ा जाएगा। पुलिस ने गांव के लोगों को छठ मनाने के लिए घाट पर नदी के किनारे से दूर रहने का निर्देश दिया है।

Share this:

Latest Updates