Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में करेंगी जोर आजमाइश, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में करेंगी जोर आजमाइश, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!

Himachal Pradesh latest news : अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में जोर आजमाइश करना चाहती हैं। वैसे भी वह कई मौकों पर देश के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरती रही हैं। अब इस अभिनेत्री ने स्वयं यह घोषणा कर दी है कि वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के अपने होमटाउन वाली सीट से चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं। यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें यह मौका देती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। ‌

अपने होम टाउन वाली सीट से मैदान में उतरना चाहती हैं

IMG 20221030 055350
कंगना रनौत की ग्लैमरस तस्वीर।

हिमाचल प्रदेश में कुछ ही दिनों बाद चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर हिमाचल में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में अभिनेत्री कंगना रनौत भी शिरकत करने पहुंची थीं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश कंगना का गृह प्रवेश है। यहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इस लिहाज से कंगना के बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका कारण यह है कि हिमाचल प्रदेश में कंगना की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। उनके बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग हिमाचल प्रदेश से हैं। ऐसे में अगर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया तो उसे अच्छा फायदा हो सकता है।

कंगना का परिवार पहले कांग्रेस के साथ था

IMG 20221030 055405
अभिनेत्री कंगना रनौत बिंदास अंदाज में।

बिंदास अभिनेत्री कंगना ने कहा कि मैं भी राजनीतिक परिवार से तालुकात रखती हूं। मेरे पिता भी राजनीति में थे। उन्होंने अपने जीवन में कांग्रेस पार्टी की भरपूर सेवा की। परंतु 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो उनकी विचारधारा बदल गई। वह पीएम मोदी की कार्यप्रणाली और उनकी मेहनत के मुरीद हो गए हैं। इसके बाद उनका झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर हो गया। कंगना ने कहा कि मेरे पिता ने पहली बार मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बताया और 2014 में मेरा भी झुकाव भाजपा की ओर हो गया।  उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया तो यह मेरा सौभाग्य होगा।

Share this:

Latest Updates