Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Latest news : आंशिक सूर्य ग्रहण के बाद अब 8 नवंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र गहण, जानें कहां दिखेगा

Latest news : आंशिक सूर्य ग्रहण के बाद अब 8 नवंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र गहण, जानें कहां दिखेगा

There will be a total lunar eclipse in India : दीपावली के अगले दिन आंशिक सूर्य ग्रहण लगने के करीब पखवाड़े भर बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में आठ नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के अलावा एशिया के कई अन्य देशों, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। 

दोपहर 2: 39 मिनट पर भारत में शुरू होगा चंद्रग्रहण

बता दें कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण हर स्थान पर नहीं दिखाई देगा। शुरुआत में लातिन अमेरिका के कुछ देशों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। आठ नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा। चंद्र ग्रहण करीब 3: 46 मिनट पर यह पूर्ण चरण में पहुंच जाएगा। करीब साढ़े चार बजे चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। पूर्ण ग्रहण शाम 5: 11 मिनट पर खत्म हो जाएगा। आंशिक ग्रहण शाम 6:19 मिनट के आसपास खत्म होगा। भारत के सभी हिस्सों में ग्रहण चंद्रोदय के समय से दिखाई देने लगेगा। लेकिन चंद्रग्रहण के आंशिक और पूर्ण, दोनों ही रूपों के प्रारंभिक चरण नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि दोनों घटनाएं तब शुरू होंगी, जब देश में चंद्रमा हर जगह क्षितिज से नीचे होगा।

भारत में अगला चंद्र ग्रहण सितंबर 2025 में दिखेगा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण के गवाह बन बनेंगे। वहीं भारत के बाकी हिस्सों में लोगों को केवल ग्रहण का आंशिक चरण और उसमें होने वाली प्रगति दिखाई देगी। राजधानी कोलकाता में चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से करीब 4 : 52 मिनट पर निकलना शुरू होगा और इसके दो मिनट बाद पूरी तरह से दिखाई देगा। भारत की राजधानी नयी दिल्ली में चंद्रोदय के बाद करीब साढ़े पांच बजे से आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। लेकिन चंद्रमा 66 प्रतिशत तक ढका नजर आएगा। भारत में अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण सात सितंबर 2025 को दिखाई देगा।

Share this:

Latest Updates