Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Corporate Big loss : नहीं रहे टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. जेजे ईरानी 

Corporate Big loss : नहीं रहे टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. जेजे ईरानी 

Jamshedpur Jharkhand latest news : टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. जेजे ईरानी (doctor J. J Irani)  का सोमवार की रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।  टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में उनका इलाज चल रहा था।  86 साल के डा. जेजे ईरानी देश के जाने-माने मेटालर्जिस्ट थे। रूसी मोदी और रतन टाटा के बीच बढ़ती खाई के बाद टाटा संस (Tata sons) ने टाटा स्टील (Tata Steel) की कमान जेजे ईरानी को सौंप दी थी। साल 2007 में वह टाटा स्टील के एमडी के पद (Tata Steel MD) से सेवानिवृत्त हुए। 

टाटा स्टील को ऊंचाइयों तक ले गए थे जेजे ईरानी

वह टाटा स्टील को अपनी सूझबूझ और कार्य कुशलता से नई ऊंचाईयों तक ले गए थे। साल 2007 में भारत सरकार ने उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए डा. जेजे ईरानी (doctor J. J Irani)) को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। डा. ईरानी कुछ दिनों पहले अपने घर में गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी रही। सोमवार को रात करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक पुत्र छोड़ गए हैं। 

Share this:

Latest Updates