Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar news: आरा में लौंडा नाच के दौरान बवाल, दो चचेरे भाइयों समेत तीन को गोली मारी, एक की मौत

Bihar news: आरा में लौंडा नाच के दौरान बवाल, दो चचेरे भाइयों समेत तीन को गोली मारी, एक की मौत

Ara Bihar letest news:  भोजपुर जिला अंतर्गत आरा टाउन थाना के छोटकी सिंगही पेट्रोल पंप के पास के एक मोहल्ले में सोमवार की रात लौंडा नाच के दौरान बवाल खड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और हथियार से लैस शरारती तत्वों ने दो चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों को गोली मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम ढेमन सिंह बताया जा रहा है। वह छोटकी सिंगही मोहल्ला का निवासी था। उसके पिता का नाम देवजी सिंह बताया जा रहा है।  घटना के बाद रोड़ेबाजी की भी खबर सामने आई है।

आरोपितों की तलाश जारी, घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत युवक के सिर में गोली मारी गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई जख्म मिले हैं। इस गोलीबारी में नागेन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह (31) और नरेंद्र सिंह के पुत्र सागर सिंह (21) को भी गोली लगी है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली युवकों के पेट, सीने और चेहरे पर लगी है। इधर, आरा के एसपी एसपी संजय कुमार सिंह ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली।गोलीबारी मामले में रितिक उर्फ रवि समेत अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। 

विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी मारपीट

बताया जा रहा है कि घायल अभिषेक सिंह की मां मीरा देवी ने वार्ड नंबर एक से वार्ड उम्मीदवार के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूर्यदेव के विसर्जन जुलूस में लौंडा नाच के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सुलह का प्रयास चल ही रहा था। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने तीन लोगों को गोली मार दी।

Share this:

Latest Updates