Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP में BJP के एक नेता जी ने दिखाई दबंगई, डॉक्टर को धमकाया और इस तरह फिर तान दी बंदूक, इसके बाद…

UP में BJP के एक नेता जी ने दिखाई दबंगई, डॉक्टर को धमकाया और इस तरह फिर तान दी बंदूक, इसके बाद…

UP News, Shahjahanpur, BJP leader threatened Doctor and Showed Fear of Gun : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को धमकाने और उस पर बंदूक तानने के आरोप में BJP के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार की मध्यरात्रि को डॉक्टर करण गुप्ता सरकारी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर थे, तभी सीने में दर्द की शिकायत लेकर अंशुल अग्निहोत्री अस्पताल पहुंचे। उनको ईसीजी के लिए भेजा गया।

हंगामा करने लगे बीजेपी नेता राजकमल बाजपेयी

शुरुआती जांच में पता चला कि इस दौरान बीजेपी की महानगर यूनिट के उपाध्यक्ष राजकमल बाजपेयी वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। एएसपी ने कहा कि बाजपेयी ने कथित तौर पर डॉक्टर की गर्दन पकड़ ली, उसके साथ मारपीट की और बंदूक भी तान दी। हालांकि बीजेपी नेता ने कहा कि मरीज के उसे अस्पताल बुलाया था, क्योंकि उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा था।

Share this:

Latest Updates