Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing & Rare : 23 दिन की बच्ची के पेट से निकाले गए 8 भ्रूण, डॉक्टर…

Amazing & Rare : 23 दिन की बच्ची के पेट से निकाले गए 8 भ्रूण, डॉक्टर…

Jharkhand News, Ranchi, Ramgarh, 8 Foetus are found in 23 days Infant, It is rare in Medical Science : झारखंड की राजधानी रांची में 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकाले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के पेट से भ्रूण निकलने के मामले रेयर होते हैं। आठ भ्रूण निकलने का तो यह दुनिया का पहला केस है। यह मामला झारखंड के रामगढ़ का है। बच्ची का इलाज रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ, तब उसके पेट में सूजन थी। दो दिन बाद उसे रानी चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती किया गया।

‘दुनिया का यह पहला मामला’

CT स्कैन देखने पर लगा कि पेट में डर्माइट सिस्ट हो सकती है। शुरुआती इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और 21 दिन बाद बुलाया गया। 2 नवंबर यानी बुधवार को उसका ऑपरेशन हुआ तो 8 भ्रूण निकले।

बच्ची का ऑपरेशन करने वाले डॉ. इमरान ने कहा, ‘इसे फीटस इन फीटू कहते हैं। दुनिया में 5-10 लाख बच्चों में से किसी एक में ऐसा मामला आता है। दुनियाभर में अब तक ऐसे 200 से भी कम केस मिले हैं। उन मामलों में भी नवजात के पेट से एक या दो भ्रूण निकाले गए। 8 भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला है।’

Share this:

Latest Updates