Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

latest news : पटना पुलिस लाइन बना अखाड़ा, एएसआइ ने सिपाही को कुर्सी से उठाकर जमीन पर पटका, इसके बाद नाजुक अंग पर मार दिया स्टेपलर

latest news : पटना पुलिस लाइन बना अखाड़ा, एएसआइ ने सिपाही को कुर्सी से उठाकर जमीन पर पटका, इसके बाद नाजुक अंग पर मार दिया स्टेपलर

Patna, Bihar latest news : बिहार की राजधानी पटना का नवीन पुलिस लाइन अखाड़ा में तब्दील हो गया। यहां‌ पटना पुलिस के एएसआइ और सिपाही में जमकर मारपीट हो गई। इस क्रम में एएसआई ने कुर्सी पर बैठे सिपाही को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एएसआई ने टेबल पर रखे स्टेपलर को अपने हाथों में उठा लिया और सिपाही के आंख के ऊपर स्टेपलर मार दिया। इस बीच वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने किसी तरह दोनों की लड़ाई बंद करवाई।

पीड़ित सिपाही ने थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी

घटना के बाद सिपाही संजय कुमार ने एएसआइ योगेंद्र के खिलाफ पटना के बुद्धा कालोनी थाने में गाली देने और मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई। बताते चलें कि यह घटना बीते 27 अक्टूबर की है। पीड़ित सिपाही ने बताया कि एएसआइ ने लिखित प्रतिवेदन देने को लेकर उससे सवाल पूछा और शिकायत वापस लेने को कहा। इसी के बाद मारपीट शुरू कर दी। 

मुजफ्फरपुर का निवासी है सिपाही संजय

पीड़ित सिपाही संजय मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वह नवीन पुलिस लाइन की अंगरक्षक शाखा में तैनात है। पीड़ित सिपाही के अनुसार वह 27 अक्टूबर को कार्यालय में काम कर रहा था। इसी दौरान एएसआइ योगेंद्र वहां आए और गाली देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ लिखित प्रतिवेदन क्यों दिए हो? अगर रिपोर्ट वापस नहीं लोगे तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद एएसआइ ने उन्हें कुर्सी से उठाकर  पटक दिया और मारपीट करने लगा।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share this:

Latest Updates