Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पटना में पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार का शीशा टूटा, बाल- बाल बचे

पटना में पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार का शीशा टूटा, बाल- बाल बचे

Patna Bihar news : पटना में कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व सांसद सुभाष यादव के पुत्र रंधीर  यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, लेकिन रणधीर यादव बाल-बाल बच गए। गोली लगने से रंधीर यादव की कार का शीशा टूट गया। इस घटना के बाद वह किसी तरह वाहन लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि रंधीर गोला रोड स्थित एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं। वे हाल में एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपित फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।  

ओवरटेक कर के किया हमला

रंधीर के अनुसार वे चालक इंद्रजीत के साथ जेपी गंगा पथ से गुजर रहे थे। रोटरी गोलंबर के पास एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से टकराते-टकराते बच गई। इसके बाद उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने को कहा और कुछ देर तक वहीं रुक गए। इसके बाद अटल पथ से घर जाने के लिए आगे बढ़े तो उसी कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर रफ्तार धीमी कर पीछे हो गई। जैसे ही उनकी गाड़ी एएन कालेज के पीछे सर्विस लेन पर चढ़ी, उस कार में सवार बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उनकी गाड़ी का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त होने के बाद भी आरोपितों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की। 

ससुराल से लौट रहे थे रंधीर यादव 

रंधीर यादव एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की विधायक कालोनी में रहते हैं। वे वैशाली जिले के महुआ स्थित अपने ससुराल से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।  प्रथमदृष्टया पुलिस घटना के पीछे का कारण रोडरेज मान रही है। इसके अलावा भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जेपी गंगा पथ के रोटरी गोलंबर से अटल पथ में एएन कालेज के पीछे तक का पुलिस ने फुटेज निकलवाया है।

Share this:

Latest Updates