Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीन एजर की यह कैसी मस्ती..,खेल-खेल में खाया जहर और सो गई मौत की नींद

टीन एजर की यह कैसी मस्ती..,खेल-खेल में खाया जहर और सो गई मौत की नींद

Where is the new generation going : मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने मानव मूल्यों को झकझोर को रख दिया। तीन स्कूली छात्राएं स्कूल से बंक मारकर रीजनल पार्क पहुंच गईं, यहां मस्ती की, वीडियो बनाया, फिर खेल-खेल में जहर खा लिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई, जबकि तीसरी एमवाय अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।

पलक थी रोहित से नाराज तो पूजा थी घर से परेशान

घटना इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके की है। मृतको में से एक पलक ने जहर खाने से पूर्व आरती को बताया था कि बताया कि उसका उसके दोस्त रोहित से झगड़ा हो गया था, जबकि पूजा पारिवारिक कारणों से परेशान थी, जबकि आरती ने दोनों को जहर खाता देखकर घबड़ा गई और यह कदम उठाया।

ड्रेस में नहीं थी तो गार्ड ने स्कूल के गेट पर रोका तो पहुंच गई पार्क…

तीनों आष्टा के मॉडल स्कूल की छात्रा थी और पढ़ने में ठीकठाक थीं। तीनों की  10वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए थे। बताया जाता है कि तीनों पिछले शुक्रवार को बिना यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंची थीं। गार्ड ने दो को गेट पर रोका तो तीसरी भी उनके साथ वापस लौट गई और रीजनल पार्क पहुंचकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बहरहाल, इस घटना से बच्चियों के अभिभावकों से लेकर स्कूल प्रबंधन तक हैरान और शोकाकुल है।

Share this:

Latest Updates