Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्यार का दुखद अंत : कुंवारे प्रेमी को साथ लेकर पटना में गंगा मैया के घाट पर पहुंची शादीशुदा महिला और दोनों ने उठा लिया खौफनाक कदम

प्यार का दुखद अंत : कुंवारे प्रेमी को साथ लेकर पटना में गंगा मैया के घाट पर पहुंची शादीशुदा महिला और दोनों ने उठा लिया खौफनाक कदम

Latest crime news in Patna : बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना अंतर्गत समसपुर त्रिवेणी गंगा घाट पर शुक्रवार को अचरज वाली घटना हुई। यहां एक प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर गंगा मैया के किनारे जान देने का प्रयास किया। जहर खाने के बाद दोनों नदी किनारे तड़प रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस गंगा घाट पहुंची और प्रेमी युगल को इलाज के लिए फतुहा अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के क्रम में शादीशुदा प्रेमिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे एनएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। महिला शादीशुदा व युवक कुंवारा था। मिली जानकारी के अनुसार, महिला प्रेमी से गर्भवती थी और पति को इसकी भनक लगने के डर से उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि इस मामले में पुलिस ने स्पष्ट तौर पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला गर्भवती थी या नहीं।

महिला नालंदा और युवक जहानाबाद के निवासी थे

आपको बता दें कि शादीशुदा मृत महिला की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी रणजीत राय की पत्नी रुकमिनी देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी पंकज कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। युवक महिला के चचेरे भाई का साला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि महिला को तीन पुत्री और एक पुत्र है। उसका पति मद्रास में मजदूरी करता है। विवाहिता और युवक के बीच लंबे अरसे से प्रेमप्रसंग चल रहा था। महिला हिलसा में किराये के मकान में रह रही थी। वह शुक्रवार की सुबह अपने बच्चों को घर में छोड़कर युवक के साथ फतुहा के त्रिवेणी गंगा घाट पहुंची और दोनों ने एक साथ जहर खा लिया।

Share this:

Latest Updates