Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Bengal latest news : पकड़ा गया दुर्गापुर जेल से फरार होने वाला कुख्यात अपराधी शहाबुद्दीन

West Bengal latest news : पकड़ा गया दुर्गापुर जेल से फरार होने वाला कुख्यात अपराधी शहाबुद्दीन

Durgapur, West Bangal latest Hindi news : दुर्गापुर जेल से फरार होने वाला कुख्यात अपराधी शहाबुद्दीन उर्फ सोनी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बंगाल की नियामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह नियामतपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।  गिरफ्तार करने के बाद आभियुक्त शहाबुद्दीन को नियामतपुर पुलिस ने दुर्गापुर एमटीएस थाना पुलिस को सौंप दिया गया। 

24 जुलाई को जेल से भाग गए थे तीन अपराधी

गौरतलब है कि विगत 24 जुलाई 2022 को अपराधी शहाबुद्दीन उर्फ सोनू,  नेपाल मिर्धा और भुवन नियोगी दुर्गापुर जेल की दीवार फांद कर फरार हो गये थे। इनमें भुवन नियोगी को पुलिस ने एक दिन बाद पकड़ने में सफल रही थी। लेकिन  शाहबुद्दीन फरार चल रहा था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को नियामतपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब भी नेपाल मिर्धा की तलाश है। 

Share this:

Latest Updates