Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bokaro latest news news :  विवाद सुलझाने गई महिला दारोगा पर हमला, बाल खींचकर घसीटा, मारपीट की और तोड़ दिया हाथ, इसके बाद…

Bokaro latest news news :  विवाद सुलझाने गई महिला दारोगा पर हमला, बाल खींचकर घसीटा, मारपीट की और तोड़ दिया हाथ, इसके बाद…

Bokaro latest Hindi news :  झारखंड में इन दिनों ऐसा लग रहा है, जैसे पुलिस प्रशासन और कानून का भय अपराधियों में एकदम खत्म हो गया है। यहां आम लोगों की कौन पूछता है, जब जनता के रख वालों पर ही अपराधी हमला कर दे रहे हैं। ऐसी ही घटना रविवार को बोकारो में हुई है। यहां विवाद का निपटारा करने पहुंचीं महिला दारोगा को ही दबंगों ने पहले बाल पकड़कर घसीटा। इसके बाद मारपीट की और बाद में दाहिना हाथ तोड़ दिया। इसके बाद महिला दारोगा को अस्पताल ले जाया गया। यह घटना बोकारो सेक्टर तीन ई की है।

एक ही परिवार के 5 लोगों ने घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि महिला दारोगा को एक ही परिवार के 5 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। बाद में मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस की टीम में सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें थाने ले गई। पुलिस ने हिरासत जिन 5 लोगों को लिया है उम्र में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। 

दरअसल बोकारो के सेक्टर 3 ई , क्वार्टर नंबर 559 में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने विवाद की सूचना बोकारो एसपी को दी थी। बोकारो एसपी की सूचना पर सिटी थाना प्रभारी दुलर चौड़े दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद की सत्यापन के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान घटना हो गई।

पानी का पाइप ठीक करने को लेकर हुआ विवाद

बताते चलें कि एक क्वार्टर में पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन डैमेज की सूचना पर बीएसएल के टीए डिपार्टमेंट के मिस्त्री उससे ठीक करने पहुंचे थे। इसी बीच आरोपित परिवार ने इसका विरोध किया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। थाना प्रभारी जैसे ही विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से आरोपित परिवार को समझाने लगी। इसी बीच महिला थानेदार दुलर चौड़े को महिलाओं द्वारा एक पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए भद्दी-भद्दी गाली दीं जाने लगीं। महिला थानेदार के समझाने पर एक महिला उग्र हो गई और उनके समर्थन में उनकी बेटी और दो युवक आ गए और महिला थानेदार से उलझ गए। सभी ने मिलकर महिला थानेदार के बालों को पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से लात घुसा से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान महिला थानेदार दुलर चौड़े कि दाहिने हाथ की कलाई टूट गई।

Share this:

Latest Updates