Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bhojpuri singer Pawan Singh divorce case : भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की की पत्नी ज्योति सिंह ने सास-ननद पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा

Bhojpuri singer Pawan Singh divorce case : भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की की पत्नी ज्योति सिंह ने सास-ननद पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा

Pawan Singh – Jyoti Singh latest news : भोजपुरी के मशहूर गायक और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों गत दिनों बलिया पारिवारिक कोर्ट में पेश हुए थे। ऐसे में अब खबर आ रही है कि पवन सिंह और उनके परिजन के खिलाफ बलिया पुलिस ने जांच को रोक दिया है। ज्योति ने पवन सिंह के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना एवं गर्भपात कराने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करने में असमर्थता जाहिर की है और जांच को बंद कर दिया है।

बलिया पुलिस बोली-आरा पुलिस करेगी कार्रवाई

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि ‘पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के शिकायती पत्र की कोतवाली पुलिस ने जांच की थी, मगर इस संबंध में बलिया पुलिस के स्तर पर कार्रवाई करना सम्भव नहीं है, क्योंकि आरोप से संबंधित घटनास्थल बिहार के आरा जिले का कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र है और इसलिए इस मामले में विधिक कार्रवाई करने का क्षेत्राधिकार आरा पुलिस का है’।

Share this:

Latest Updates