Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ragging : बिजनेस स्कूल के Hostel में छात्रा को उसके साथियों ने पहले मारा- पीटा और इसके बाद यौन उत्पीड़न किया

Ragging : बिजनेस स्कूल के Hostel में छात्रा को उसके साथियों ने पहले मारा- पीटा और इसके बाद यौन उत्पीड़न किया

Telangana latest Hindi news : तेलंगाना से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक बिजनेस स्कूल के छात्रावास में छात्र का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप बिजनेस स्कूल के ही छात्रों पर लगाया गया है। आरोप है कि कई छात्रों ने मिलकर पीड़ित की पिटाई की और उसका शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार यह घटना रंगारेड्डी के आइसीएफएआइ बिजनेस स्कूल में हुई। पीड़ित ला अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के पहले सेमेस्टर का छात्र है।

पीड़ित छात्रा ने दर्ज करवाया मामला

इस मामले को लेकर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि छात्रावास के कमरे में 15-20 छात्रों ने उसका शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक नवंबर को आइसीएफएआइ  बिजनेस स्कूल के कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों के लिए कैंपस हास्टल में एक छात्र की पिटाई की थी।” जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 10 छात्रों के खिलाफ शंकरपल्ली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं।

Share this:

Latest Updates