Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Brutal Murder : लड़की से चैट करने पर 20 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, फेंक दी डेड बॉडी

Brutal Murder : लड़की से चैट करने पर 20 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, फेंक दी डेड बॉडी

Karnataka News,  Benguluru : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक लड़की से कथित तौर पर चैट करने  20 साल के एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान गोविंदराजू के रूप में हुई है। डीसीपी नॉर्थ डिवीजन देवराज ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनिल, लोहित, भरत और किशोर के रूप में हुई है। उन्हें कथित तौर पर एक लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय लड़के की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पहले घर से बाहर बुलाया

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अनिल ने रविवार की सुबह गोविंदराजू को घर से बाहर बुलाया और बाइक पर अंद्राली ले गया। बाद में अन्य तीन आरोपी उसके साथ हो गए और पीड़ित पर लकड़ी के डंडों से हमला किया, इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिये।

100 को फेंक कर फरार हो गए आरोपी

डीसीपी ने कहा कि उन्होंने शव को लोहित की कार में रखा था और बाद में चारमूडीघाट इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। मामला तब सामने आया, जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Share this:

Latest Updates