Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बजरंग महतो होंगे रामगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार

बजरंग महतो होंगे रामगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार

Jharkhand latest Hindi news : कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस नेता बजरंग महतो को रामगढ़ उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एआइसीसी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पार्टी के चुनाव प्रभारी और एआइसीसी के महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि बजरंग महतो रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे। गौरतलब है कि बजरंग महतो की पत्नी ममता देवी ही पहले यहां की विधायक थीं। गोला गोलीकांड में उनकी विधायकी तो गई ही, वोट देने का अधिकार भी चला गया।

सहानुभूति का कांग्रेस को मिलेगा लाभ

विगत दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रामगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था कि ममता फैक्टर पर ही पार्टी चुनाव मैदान में आकर उपचुनाव को जीतने में कामयाब होगी। दरअसल, कांग्रेस इस बार रामगढ़ सीट को सहानुभूति वोट के सहारे जीतना चाहती है। ममता देवी पांच माह पहले ही मां बनी हैं। उन्हें गोलीकांड मामले में पांच साल की सजा भी हुई है। कांग्रेसी नेता पहले ही ममता देवी को आंदोलनकारी बता चुके हैं। अब चर्चा यह भी है कि अपने बच्चे को गोद में लेकर बजरंग चुनाव प्रचार कर सकते हैं। मकसद है सहानुभूति वोट लेना।
वैसे, कांग्रेस की तरफ से शांतनु मिश्रा भी टिकट के लिए भरपूर प्रयास कर रहे थे। उनका दावा था कि उन्हें सभी कांग्रेसजनों का समर्थन प्राप्त है लेकिन अंतिम समय में बजरंग महतो को टिकट दे दिया गया। फोन पर बातचीत में शांतनु मिश्रा ने कहा कि वह भरपूर प्रयास करेंगे कि कांग्रेस का ही प्रत्याशी चुनाव जीते।

Share this:

Latest Updates