Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : दो वर्षों तक बनाता रहा संबंध, शादी का दबाव डाला तो प्रेमिका को देनी पड़ी अग्नि परीक्षा, इसके बाद…

BIHAR : दो वर्षों तक बनाता रहा संबंध, शादी का दबाव डाला तो प्रेमिका को देनी पड़ी अग्नि परीक्षा, इसके बाद…

West Champaran latest Hindi news : प्रेम जाल में फांसकर प्रेमी उसके साथ दो वर्षों तक संबंध बनाता रहा और जब प्रेमिका ने उसपर निकाह का दबाव बनाया तो उसने अग्नि परीक्षा देने की शर्त रख दी। इसपर प्रेमिका ने कहा कि अगर वह झुलस गई तो क्या वह शादी उससे शादी करेगा, उसने उससे फिर सम्बन्ध बनाए और साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। प्रेम की जिद और लोकलाज के डर से प्रेमिका ने अपने शरीर पर किरासन तेल उड़ेलकर खुद  को आग के हवाले कर दिया, परंतु प्रेमी को उस पर दया न आई और वह उसे उसी हाल में छोड़ कर फरार हो गया। यह घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से की है। जहां झुलसी हुई युवती का इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस युवक की तलाश में खाक छान रही है।

मामला थाने पहुंचा, प्रेमिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बहरहाल, प्रेमी की इस बेवफाई से क्षुब्ध बीकानेर महिला थाने में प्रेमी शाहरुख उर्फ अभिषेक के अलावा मुन्ना सफी, सलमान खान व शहनाज खातून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। अपने प्रेमी शाहरुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 22 वर्षीय इस प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक शाहरुख उसके शरीर से खेलता रहा और जब उसने शादी की बात करी तो उसके साथ ऐसा सलूक किया।

तब प्रेमी के परिजनों ने रख दी 10 लाख देने की शर्त

प्रेमिका ने यह भी कहा कि इस घटना में झुलसने के बाद जब प्रेमी ने उसका साथ नहीं दिया तो वह उसके परिजनों के पास पहुंच गई और मदद की गुहार लगाई, परंतु उन्होंने उस पर दया दिखाने की जगह उसके समक्ष 10 लाख रुपए देने की शर्त रख दी। इस मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने दो टूक कहा कि मामला संगीन है पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है घर छोड़कर फरार शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates