Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली पर FIR दर्ज, जानिए कारण

Action : पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली पर FIR दर्ज, जानिए कारण

Maharashtra News, Mumbai Vinod Kambli : पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का कांबली पर आरोप लगा है। बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच में जुट गई है। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने विनोद के खिलाफ शराब के नशे में गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है लेकिन इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कांबली की पत्नी का आरोप

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया का आरोप है कि उनके पति द्वारा की गई मारपीट में वह घायल हो गई हैं और उनके सिर पर चोट लगी है। इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि विनोद ने उनके साथ गाली-गलौच भी की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पहली बार विवादों में नहीं हैं कांबली

कांबली पहली बार विवादों में नहीं आए हैं, बल्कि उनका विवादों से नाता काफी गहरा रहा है। हालांकि इस बार उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंका है। इसी वजह से एंड्रिया के सिर में चोट लगी है।

Share this:

Latest Updates