Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, पाकिस्तान ने घोषित कर रखा था भगोड़ा, चल रहा था देशद्रोह का मुकदमा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, पाकिस्तान ने घोषित कर रखा था भगोड़ा, चल रहा था देशद्रोह का मुकदमा

Pakistan latest Hindi news : पाकिस्तान के तानाशाह और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। बता दें कि जनरल परवेज मुशर्रफ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। दुबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परवेज मुशर्रफ 20 जून 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर रहे। मई 2016 में पाकिस्‍तान की एक कोर्ट ने उन पर देशद्रोह के आरोप लगाया था। यह आरोप लगाए जाने के बाद वह पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए थे। परवेज मुशर्रफ द्वारा चोरी छुपे देश छोड़ने के बाद उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। मुशर्रफ पिछले कई महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

अमाइलॉइडोसिस नामक की बीमारी से पीड़ित थे

बता दें कि जून 2022 में उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि परवेज मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस कारण उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद संबंधित व्यक्ति के शरीर में अमाइलॉइड नाम का असामान्य प्रोटीन बनने लगता है। धीरे-धीरे इस बीमारी से मरीज के दिल, किडनी, लिवर, नर्वस सिस्टम, दिमाग आदि अंगों में जमा होने लगता है। इस कारण अंगों के टिशूज ठीक से काम नहीं कर पाते।

Share this:

Latest Updates