Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jamshedpur : मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने जेकेएस कालोनी का दौरा कर किया सड़क का निरीक्षण

Jamshedpur : मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने जेकेएस कालोनी का दौरा कर किया सड़क का निरीक्षण

Jamshedpur latest daily Hindi news : मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने जेकेएस सोसाइटी में निर्माणाधीन सड़क-नाली का मुआयना किया और कार्य की गुणवत्ता परखी। इसके बाद उन्होंने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान कालोनी वासियों ने ने उनका स्वागत किया। ओंकार नाथ सिंह ने मौके पर कार्य करा रही एजेंसी के कनीय अभियंता से बात की तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

मच्छर नियंत्रण के लिए फागिंग कराने का आग्रह

उन्होंने ने मानगो नगर निगम के अधिकारी से बात कर कालोनी में साफ़ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने तथा मच्छर नियंत्रण के लिए फाॅगिंग करने का आग्रह किया I निगम के पदाधिकारी ने कल ही साफ सफाई कराने व फाॅगिंग करा देने का वादा कियाI विदित हो कि मानगो विकास समिति मानगो में जनता के एक काॅल पर उपस्थित होकर समस्या का त्वरित समाधान कराने और हर समय सेवा को तत्पर रहने के अपने संकल्प पर खरा उतरती रही है और नि:स्वार्थ सेवा का पर्याय बन गई है I इस मौके पर बी एन सिंह, उमेश सिंह, बीरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, सुनील जी, मनोज जी सहित अनेक कालोनी वासी उपस्थित थेI

Share this:

Latest Updates