Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Special Story : जानिए शादी से पहले युवतियां क्यों करवा रहीं कौमार्य की गारंटी वाली वर्जिनिटी सर्जरी

Special Story : जानिए शादी से पहले युवतियां क्यों करवा रहीं कौमार्य की गारंटी वाली वर्जिनिटी सर्जरी

New trend of virginity surgery : बदलते जमाने ने दुनिया की तस्वीर बदल डाली है। जो बातें कल तक अस्वीकार्य थी, आज उसकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। लड़कियां जहां पहले शादी तो क्या शादी की बात तक से शर्मा जाती थीं, आज शादी से पहले लड़कें से बातचीत कर न सिर्फ उन्हें जांचती, परखती हैं, बल्कि उनके साथ डेटिंग, सैर-सपाटा, खाना-पीना आम बात है, कई मामलों में वे समाज के स्थापित उन मानकों और उन वर्जनाओं को भी तोड़ रही हैं, समाज जिसे शादी से पूर्व कतई इजाजत नहीं देता। आप समझ गए होंगे, लड़कियों में शादी से पूर्व संबंध तक बनाने की बात आज आम होती जा रही है। यही वजह है कि आज शादी से पूर्व वर्जिनिटी सर्जरी का प्रचलन बढ़ा है। इनमें आदिवासी युवतियों की संख्या कहीं अधिक है। संभवतः सेक्स के प्रति अपेक्षाकृत अधिक खुलापन की यह परिणति है। 

अपनी रांची भी इस मामले में कम नहीं, हर लड़कियां चाहती हैं कौमार्य की गारंटी

वर्जिनिटी सर्जरी के मामले में अगर रांची की बात करें तो यहां भी हाल के वर्षों में इसका प्रचलन बढ़ा है। सामान्य तौर पर आज के दौर में वर्जिनिटी को किसी भी लड़की के कौमार्य की गारंटी के तौर पर देखा जाता है। रांची के डॉक्टरों के अनुसार वर्जिनिटी सर्जरी करवाने वाली युक्तियों में आदिवासी युवतियों की संख्या लगभग 50% है। डॉक्टरों के अनुसार रांची में हर महीने लगभग 5 लड़कियां यह सर्जरी करवा रही है। वर्जिनिटी सर्जरी यानी कि हाइमनोप्लास्टी के बारे में डॉक्टर बताते हैं लड़कियां अपने पति को अपना कौमार्य उपहार में देने की इच्छा रखती है। वह चाहती कि पति का उस पर विश्वास बना रहे।

वर्जिनिटी एक टैबू जो हर वर्ग के युवाओं की है चाहत

समाज चाहे लाख बदल गया है, वर्जिनिटी आज भी एक टैबू है, जिसकी चाहत हर किसी को है। निम्न और मध्यम वर्गीय ही नहीं, बल्कि उच्च वर्गीय युवा भी अपनी होने वाली दुल्हन के वर्जिन होने की उम्मीद रखते हैं। डॉक्टर के अनुसार वर्जिन लड़कियों में एक झिल्ली होती है जिसे मेंब्रेन कहते हैं, कई बार सेक्स के दौरान यह फट जाती है। हालांकि, ऐसा सिर्फ सेक्स के कारण ही नहीं होता, बल्कि कई बार खेलने अथवा चोट लगने या अन्य कारणों से भी होता है। इधर, स्कूल कॉलेजों में पढ़ने के दौरान भी बॉयफ्रेंड के साथ कई मामलों में सेक्सुअल रिलेशन बढ़ा है। ऐसे में शादी से पूर्व लड़कियां कुछ पैसे खर्च कर अपनी वर्जिनिटी वापस पाना चाहती हैं।

खुशनुमा जिंदगी के लिए जायज भी, पैसे भी कम लगते

डॉक्टरों के अनुसार बेहतर खुशनुमा जिंदगी के लिए यह एक तरीके से जायज है। इस सर्जरी में बहुत अधिक पैसे भी नहीं लगते। जहां तक रांची की बात है 30000 के आसपास इसमें खर्च आता है और मरीज की जानकारी भी गोपनीय रखी जाती है। समय की बात करें तो यह सर्जरी बमुश्किल एक घंटे की है।इसका प्रचलनअब कुछ इस हद तक बढ़ता जा रहा है कि लड़कियां बिना किसी झिझक के डॉक्टरों के पास आती हैं और कॉन्फिडेंस के साथ हाइमनोप्लास्टी करवाती हैं।

Share this:

Latest Updates