Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उजागर हुई सच्चाई : यूट्यूब रिया को किसी और ने नहीं, उसके डायरेक्टर पति ने उतारा था मौत के घाट

उजागर हुई सच्चाई : यूट्यूब रिया को किसी और ने नहीं, उसके डायरेक्टर पति ने उतारा था मौत के घाट

Jharkhand & West Bengal latest crime news : बंगाल के हावड़ा स्थित बग्नान के चंद्रपुर इलाके में हाईवे में खड़ी गाड़ी में पाई गई यूट्यूब रिया का खून से लथपथ शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रिया की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके डायरेक्टर पति प्रकाश कुमार ने ही की थी। आपको बता दें कि शव के साथ ही पुलिस ने प्रकाश और उसकी बेटी को भी उसी गाड़ी से बरामद किया था। तब प्रकाश ने नाटकीय अंदाज में कहानी गढ़ी थी औऱ बताया था कि कुछ लोगों ने घेरकर रिया को मार डाला। पुलिस को प्रकाश की बातों में उसी समय षडयंत्र की बू आने लगी थी और उसे घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया थी, परंतु वह घटना की नई कहानी गढ़ता रहा, परंतु पुलिस ने उससे सच उगलवा ही लिया। आइये आप भी जाने इस हत्या का राज। बता दे कि यूट्यूब रिया रांची में रहती थी और यहां ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी। रिया ने कई झारखंडी फिल्मों में अभिनय किया था। रिया के कई स्थानीय भाषा में एल्बम भी हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं।

डेढ़ महीने बाद मिला जंगल से हथियार, सीसीटीवी ने भी खोला राज

प्रकाश ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस को बताया कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। उस समय उसकी पत्नी रिया सो रही थी कि उसने उसकी हत्या उसे गोली मारकर कर दी और हथियार पास ही जंगल में फेंक दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर हुई इस हत्या के मामले में हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि प्रकाश ने जो कहानी गढ़ी थी, उसके अनुसार कुछ लोंगों ने घेरकर रिया की हत्या कर दी थी, पर घटना स्थल पर मिले साक्ष्य कुछ और ही गवाही दे रहे थे। जब सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए, वहां सन्नाटा पाया गया। जब प्रकाश पर दबाव बनाया गया तो उसने सच उगल दिए। इस बीच जंगल से बरामद हथियार ने भी घटना पर से पर्दा उठा दिया।

रिया थी प्रकाश की दूसरी पत्नी, पहली पत्नी से भी था प्रकाश का संबंध

बताया गया कि रिया प्रकाश की दूसरी पत्नी थी। प्रकाश को शक था कि रिया का संबंध किसी और से भी है। इसी शक में उसने इसकी हत्या कर दी। इधर, प्रकाश अपनी पहली पत्नी के भी संपर्क में था, जिसके पास वापस जाने की भी उसकी चाह थी। ऐसे में उसने लगभग आठ महीने पहले ही रिया को मार डालने का प्लान बनाया और एक दिन…, उसने आठ हजार रुपए में संदीप नामक एक व्यक्ति से वन शटर खरीदी थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के करीब एक महीने बाद झारखंड से मोहित नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया था।

Share this:

Latest Updates