Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Gold Price :  आज और बढ़ गया सोना- चांदी का रेट, खरीदने से पहले घर बैठे जान लें 8 फरवरी 2023 का भाव, रांची और पटना में चल रही यह कीमत… 

Today’s Gold Price :  आज और बढ़ गया सोना- चांदी का रेट, खरीदने से पहले घर बैठे जान लें 8 फरवरी 2023 का भाव, रांची और पटना में चल रही यह कीमत… 

पिछले 10 दिनों के अंदर सोने के दाम में उतार-चढ़ाव की भी रखें जानकारी

Gold-Silver Price on 8 February  2023 : आज सुबह से देश के बड़े शहरों में Gold-Silver में कारोबार शुरू है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर होता है। इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा। देश के विभिन्न शहरों में रोजाना सोना-चांदी की कीमतें बढ़-घट रही हैं। 8 फरवरी 2023 को देश में कल की तुलना में आज भी सोना और चांदी दोनों का दाम बढ़ा है। आज 22 कैरेट सोने का जनरल दाम ₹52,900 रहा। कल 52,800 रुपये था । 24 कैरेट सोने का जनरल दाम ₹57,700 रहा।  कल 57,590 रुपये था। 1 केजी चांदी का दाम ₹69,900 रहा। कल 69,800रुपये था। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी इसी रेट के हिसाब से सोना-चांदी मिल रहे हैं।

देखिए इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। कल भी यही था।  आज चांदी का रेट 69, 900 रुपये प्रति किलो पर खुला है। कल 69,900 रुपये था। 

MCX पर आज सोना चांदी का कारोबार

आज गोल्ड में कारोबार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में स्थिरता के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में फरवरी 2023 की फ्यूचर ट्रेड 88.00 रुपये की तेजी के साथ 57,700 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 345.00 रुपये की तेजी के साथ 69,900 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

इंटरनेशनल मार्केट में इस रेट पर हो रहा गोल्ड सिल्वर का बिजनेस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 7.30 डॉलर की कमी के साथ 2026.45 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.60 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

यह रहा पिछले 10 दिनों में भारत में Gold के दाम में उतार-चढ़ाव

(10 ग्राम)- दिनांक -22 कैरट- 24 कैरट

7 February  2023 ₹52,750 (200), 

₹57,590 (210), 6 February  2023 ₹52,550 (0), ₹57,310 (0), 5 February  2023 ₹52,550 (-600), ₹57,310 (-630), 4 February  2023 ₹53,250 (-500), ₹58,080 (-530),3 February  2023 ₹53,750 (600), ₹58,610 (610), 2 February  2023 ₹53,150 (500), ₹57,980 (560),1 February  2023 ₹52,650 (-150), ₹57,430 (-160), 31 January  2023 ₹52,800 (0), ₹57,590 (0),30 January  2023 ₹52,800 (0), ₹57,590 (0), 29 January  2023 ₹52,800 (150), ₹57,590 (170).

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है, इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:

Latest Updates