Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sorrowful : खेत में पानी पटा रहा था किसान, अचानक सामने आ गया हाथी, इसके बाद उसके साथ जो हुआ…

Sorrowful : खेत में पानी पटा रहा था किसान, अचानक सामने आ गया हाथी, इसके बाद उसके साथ जो हुआ…

UP Update News : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट इलाके में आए दिन हाथी और मानव संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। ताज़ा मामला आम्बा का है। यहां रात को एक किसान अपनी फसल में पानी पटा रहा था, तभी वहां हाथियों का एक छोटा झुण्ड आ गया और फसल को चरने लगा। किसान ने जब हाथियों को भगाना चाहा तो हाथी हमलावर हो गए और हाथी ने किसान को कुचल कर मार डाला।

कोहरे के कारण नहीं पहचाना हाथी को

यह घटना मंगलवार की रात आम्बा और बर्दिया गांव के बीच की है। 32 वर्षीय किसान सुरेश कुमार घने कोहरे के कारण पहचान नहीं सका कि खेत मे नुकसान कर रहा हाथी है या कोई और जानवर। इसी गलती में वह हाथी के काफी नज़दीक चला गया। इसी कारण यह दुर्घटना हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए 10 हज़ार रुपये की सहायता कर दी गई है। शासन की स्वीकृति के पश्चात परिवार को 5 लाख की सहायता दी जाएगी।

Share this:

Latest Updates