Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

For Your Help : यदि अपने लैपटॉप को लंबे समय तक खराब होने से बचाना है तो अपनाएं ये Tips, बचेंगे पैसे

For Your Help : यदि अपने लैपटॉप को लंबे समय तक खराब होने से बचाना है तो अपनाएं ये Tips, बचेंगे पैसे

Tips To Maintain Laptop : लैपटॉप आज के समय में मोबाइल जितना ही जरूरी हो गया है। आप घर से काम करें या ऑफिस से, लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब कंप्यूटर सिस्टम पुरानी बात हो चुकी है। लैपटॉप में सुविधा यह है कि आप इसे जहां चाहे ले जा सकते हैं। आप घर का लैपटॉप ऑफिस और ऑफिस का लैपटॉप घर ला सकते हैं। घर पर लैपटॉप बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ कई अन्य कामों में भी अहम है। वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए यह सबसे जरूरी है। आज के समय में एक से एक बेहतरीन लैपटॉप मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनमें बहुत अच्छे फीचर्स होते हैं। याद रखिए, लैपटॉप एक गैजेट ही है और इसमें दिक्कत आती रहती है। कुछ टिप्स ऐसे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक स्मूथली चला सकते हैं। खराब होने से बचा सकते हैं।

इन गलतियों से बचना जरूरी

लैपटॉप 2-4 हजार रु की चीज नहीं है। आप 40-50 हजार रु या हो सकता है कि 1 लाख रु से अधिक खर्च करके नया लैपटॉप खरीदें, तो जाहिर सी बात है आप चाहेंगे कि आपका लैपटॉप लंबे समय तक चले और वो भी काफी स्मूथली। कुछ गलतियां लैपटॉप की लाइफ को कम कर देती हैं। साथ ही यह कई कारणों से हैंग भी करने लगता है। इसलिए आपको उन गलतियों से बचना होगा, जो आपके लैपटॉप को हैंग करें। क्या हैं वो गलतियां, हम बताते हैं। ज्यादा गेम खेलने से बचें, लैपटॉप काम के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। अधिक गेम खेलने से ये जल्दी खराब हो सकता है। गेमिंग लैपटॉप अलग होते हैं। आमतौर पर अधिकतर लैपटॉप गेमिंग को सपोर्ट नहीं करते। लोग अनजाने में उन पर जमकर गेम खेलते हैं, जिससे लैपटॉप की लाइफ बहुत अधिक कम हो जाती है। गेम खेलने के लिए आपको इसके लिए मौजूद खास लैपटॉप को खरीदना होगा।

ऑरिजिनल चार्जर जरूरी

लैपटॉप के साथ आपको ऑरिजिनल चार्जर मिलेगा। इसलिए लैपटॉप को हमेशा केवल उसी से चार्ज करें। किसी अन्य चार्जर या लोकल चार्जर से लैपटॉप को चार्ज न करें। इससे लैपटॉप की बैटरी जल्दी खराब हो जाएगी। इसका असर लैपटॉप पर भी पड़ सकता है। आपको लैपटॉप पर एक बार में चार से ज्यादा टैब नहीं खोलने चाहिए। ज्यादा टैब खोलने से लैपटॉप की प्रोसेसिंग पर असर पड़ता है। इससे सिस्टम स्लो हो सकता है, जिसके लैपटॉप जल्दी खराब होगा।

Share this:

Latest Updates