Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic : सिलेंडर फटने के बाद घर में लगी आग, जलकर 2 बच्चों की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Tragic : सिलेंडर फटने के बाद घर में लगी आग, जलकर 2 बच्चों की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

UP Update News, Noida :  उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-1 अंतर्गत सेक्टर-8 में रविवार  की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक घर में सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई जिसमें 12 साल का एक बच्चा और 12 दिन की बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे परिवार के 4 सदस्यों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब 2:52 बजे डी-221 सेक्टर-8 में पक्की झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घरेलू गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 6 लोग झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल निठारी भेजा।

गैस लीकेज से हुआ हादसा

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 12 साल के एक बच्चे और 12 दिन की एक बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया है। दरअसल, पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर 8 में बिजली घर के पास जेजे कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई है। इस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल व फायर बिग्रेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना में घायल हुए लोगों की पहचान रिजवान उम्र 37 साल, शबाना उम्र 32 साल, अहद उम्र 6 साल, रेहान उम्र 12 साल, अरीवा उम्र 12 दिन और निशा उम्र 20 साल के रूप में हुई है।

Share this:

Latest Updates