Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर पुत्र ने की आत्महत्या, पहुंची पुलिस

Jharkhand: सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के इंजीनियर पुत्र ने की आत्महत्या, पहुंची पुलिस

Dhanbad latest Hindi news : राजधानी रांची के बरियातू में भाजपा के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के पुत्र ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। आत्महत्या करने वाले विधायक के बेटे का नाम विवेक महतो बताया जा रहा है। विवेक विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े पुत्र थे। मिली जानकारी के अनुसार विधायक के पुत्र को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। बड़े बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद सिंदरी विधायक की पत्नी की तबीयत भी खराब हो गई है। विधायक के नजदीकी लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उनका बड़ा बेटा रांची में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

आत्महत्या के कारण का नहीं चला है पता

 फिलहाल यह मालूम नहीं चला है कि किस कारण से विधायक के पुत्र ने आत्महत्या की है। पुलिस भी आत्महत्या के कारणों का पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लंबोदर महतो, भाजपा नेता सरोज सिंह समेत कई नेता मेडिका अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि विधायक इंद्रजीत महतो की लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल हैदराबाद में चल रहा है। 

Share this:

Latest Updates