Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

Jharkhand latest Hindi news : झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं नये राज्यपाल का स्वागत किया। इससे पहले निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार की दोपहर महाराष्ट्र रवाना हो गये। एयरपोर्ट पर रमेश बैस को भावभीनी विदाई देने स्वयं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित कई आला अधिकारी पहुंचे। इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकुर्णी, डीआईजी अनीश गुप्ता, रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर शामिल थे। राधाकृष्णन 18 फरवरी को दिन के 11:30 बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे।

Share this:

Latest Updates