Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ODISHA : सिद्धि प्राप्ति के लिए तांत्रिक पति ने चढ़ा दी अपनी पत्नी की बलि

ODISHA : सिद्धि प्राप्ति के लिए तांत्रिक पति ने चढ़ा दी अपनी पत्नी की बलि

Offered His Wife In Superstition : हम लाख 21वीं सदी में जीने की बात कर ले। चांद तक पहुंचने और समुद्र की गहराई मापने का दंभ भर लें, लेकिन कई मामलों में हम आज भी सदियों पुरानी विचारधारा के साथ जी रहे हैं। अंधविश्वास कहीं न कहीं इन्हीं विचार धाराओं की उपज है। तभी तो आज रिश्ते तार-तार और कलंकित हो रहे हैं। इस महाशिवरात्रि के दिन झकझोर देने वाली एक घटना ओडिशा के ढेंकनाल के परगंज थाना क्षेत्र से आई है। कहा जा रहा है कि एक तांत्रिक पति ने सिद्धि प्राप्त करने के लिए अपनी पत्नी की बलि दे दी। अब यह कितना सच है और कितना झूठ, इसका पर्दाफाश अनुसंधान से ही संभव है। बहरहाल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

जंगल में मिला महिला का निर्वस्त्र शरीर

बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक  पति ने पत्नी की हत्या अपने घर में ही कर दी । इसके बाद उसके निर्वस्त्र शव को पास के जंगल में ले गया, जहां वह तांत्रिक अनुष्ठान कर तथाकथित सिद्धि प्राप्त करने वाला था। पुलिस ने महिला का शव जंगल से बरामद कर लिया है । तांत्रिक पति का नाम अस्तमा खटुआ है, मृतका का नाम जबकि नाम ममता था।

पति को छोड़ अस्तमा के साथ भागी थी ममता

पुलिस के अब तक के अनुसंधान जो बात निकल कर आई है उसके मुताबिक अस्तमा ममता का दूसरा पति था। ममता अपने पहले पति और तीन बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग गई थी।

अस्तमा का घटना से इन्कार, कहा मैं तो उसके लिए अंगूर ले गया था, घर पहुंचा तो उसे मरा पाया

बहरहाल, अमृता का पति इस घटना में अपनी सहायता से साफ इन्कार  कर रहा है। वह कह रहा है कि उसके खाने के लिए वह अंगूर लेकर घर पहुंचा था, परंतु उसने उसे मृत पाया। उसने देखा कि वह कुछ दवा की गोलियां निकल चुकी थी। इधर, अस्तमा के भाई शिवा ने कहा कि मुझे मालूम नहीं कि उसकी हत्या कैसे हुई, परंतु मैं जानता हूं कि  अस्तमा ने तांत्रिक अनुष्ठान किये थे।

Share this:

Latest Updates