Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : घर से बुलाकर एडवोकेट को उतारा मौत के घाट, चाकू से हमला,फिर…

Murder : घर से बुलाकर एडवोकेट को उतारा मौत के घाट, चाकू से हमला,फिर…

Rajasthan News Update, Jodhpur, Murder, Advocate : राजस्थान के जोधपुर में शनिवार की देर शाम सीनियर वकील की सरेआम हत्या कर दी गई। 2 युवकों ने पहले उनको कॉल किया और घर से बुलाया। रोड पर बाइक को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। इससे मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने पत्थरों से सिर कुचल दिया।

लंबे समय से चल रही थी रंजिश

जोधपुर कमिश्नरेट पूर्व के एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि माता के थान मुख्य रोड पर अनिल चौहान व मुकेश चौहान ने जुगराज चौहान (55) की चाकू मार कर हत्या की है। वो भदवासिया इलाके के मंदिर का मोहल्ला के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से रंजिश चल रही थी। जुगराज के बेटे के एक्सीडेंट में अनिल चौहान और मुकेश चौहान नामजद आरोपी थे। आपसी रंजिश के चलते उन्होंने हत्या की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि अनिल और मुकेश ने पहले से ही हत्या की प्लानिंग कर रखी थी। सड़क पर पहले जुगराज को रोका। उसके साथ धक्का-मुक्की की। वो सड़क पर गिर गया।

पहले भी की थी शिकायत

जुगराज की बेटी पूर्णिमा ने बताया कि उसके पापा को महा मंदिर से कॉल आया था। उन्हें बुलाया था। इसलिए वह घर से बाइक पर निकले। उसने बताया कि वह पहले भी कई बार इन लोगों से खतरा होने की शिकायत कर चुके हैं। जुगराज के बेटे की तीन वर्ष पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उसमें अनिल और मुकेश नामजद हैं। बताया जा रहा है कि किसी प्लाॅट का विवाद भी था। इन दोनों बातों से रंजिश पाल कर आरोपियों ने वकील की हत्या कर दी। वकील अपने बेटे की मौत को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहा था।

Share this:

Latest Updates