Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गढ़वा में गुरु – शिष्य के पवित्र रिश्ते को मदरसे के मुफ्ती ने किया तार- तार, थाने में मामला दर्ज, आरोपी फरार

गढ़वा में गुरु – शिष्य के पवित्र रिश्ते को मदरसे के मुफ्ती ने किया तार- तार, थाने में मामला दर्ज, आरोपी फरार

Garhwa Jharkhand : झारखंड के गढ़वा से गुरु- शिष्य के पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। इस घटना से बच्चे के परिवार वाले हैरान और परेशान हैं। बच्चे के परिजन गुस्से में हैं। वे बच्चे से हैवानियत करने वाले मुफ्ती की खोज में जुटे हैं। वहीं घटना के बाद से ही मुफ्ती फरार है। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दे दी है। 

मुफ्ती ने जबरन बनाया मासूम को शिकार

बताते चलें कि गढ़वा के एक मदरसे में पढ़ रहे 13 साल के एक मासूम बच्चे को मदरसे के मुफ्ती ने अपनी हवस का शिकार बना दिया है। बच्चे ने जब घर वालों को इस मामले की जानकारी दी तो उसके परिजन हैरान और परेशान हो गए। परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। हो हल्ला के बाद बाद पीड़ित के घरवालों ने आरोपी मदरसा के मुफ्ती पर थाने ने में एफआईआर दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मुफ्ती की खोज में छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मामले का पर्दाफाश होने के बाद से ही आरोपी मुफ्ती यहां से फरार हो गया है।

मदरसे में अध्ययनरत हैं  40 से 50 बच्चे

गौरतलब है कि यह मामला श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइन्दी गांव स्थित दारुल उलूम समसिया मदरसे का है। यहां पढ़ाई करने वाले 13 साल के बच्चे के साथ मदरसे के मुफ्ती समीरूद्दीन ने जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया था। इस मदरसे में करीब 40 से 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्थानीय लोग और मदरसे पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। इस घटना से यहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक चिंता में पड़ गए हैं।

Share this:

Latest Updates