Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अगले 5 दिनों में झारखंड का तापमान 6 डिग्री बढ़ेगा

अगले 5 दिनों में झारखंड का तापमान 6 डिग्री बढ़ेगा

Weather forecast : झारखंड में अब गर्मी दस्तक देने लगी है। कई जिलों में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में राज्य के तापमान में वृद्धि होगी। यह वृद्धि 5 से 6 डिग्री तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा के रूख में अब बदलाव हो रहा है जिसके कारण राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवा के साथ पश्चिम की शुष्क और गर्म हवा भी आने लगी है। समय बीतने के साथ पश्चिम की गर्म हवा जोर पकड़ेगी और वातावरण गर्म होगा। झारखंड में अक्टूबर मध्य के बाद से बारिश नहीं हुई है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में भी बारिश को लेकर सिस्टम बनने के आसार कम है। धरती की सतह सूख रही है। नमी कम हो जाने और गर्म हवा से वातावरण गर्म हो रहा है।

Share this:

Latest Updates