Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : जेल में पड़ी रेड, फूट-फूट कर रोने लगा महाठग सुकेश,जानिए मामला..

Action : जेल में पड़ी रेड, फूट-फूट कर रोने लगा महाठग सुकेश,जानिए मामला..

National News, Money Laundering, Sukesh : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में है। सुकेश चंद्रशेखर की सेल में जेल प्रशासन ने रेड मारी है। इस दौरान जेल अधिकारियों ने सुकेश की सेल से डेढ़ लाख रुपए की गुच्ची की चप्पलें और 80 हजार रुपए कीमत की दो जींस की बरामदगी की है। छापेमारी के दौरान सुकेश चंद्रशेखर जेल अधिकारियों के सामने फूट फूट कर रोता हुआ दिखा। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

दिल्ली के तिहाड़ जेल का वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली की तिहाड़ के मंडोली जेल का है। वहां जेल के सुरक्षाकर्मी उसकी सेल में चेकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने सुकेश की सेल में मौजूद हर समान को चेक किया। वहीं, जेल अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने भी इस सीसीटीवी फुटेज को लीक किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates