Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bangal : विपक्ष का प्रधानमंत्री कौन होगा, इसकी चिंता व्यर्थ है, वर्तमान पीएम को दोबारा पीएम बनने से रोकना उससे ज्यादा जरूरी : शत्रुघ्न सिन्हा

Bangal : विपक्ष का प्रधानमंत्री कौन होगा, इसकी चिंता व्यर्थ है, वर्तमान पीएम को दोबारा पीएम बनने से रोकना उससे ज्यादा जरूरी : शत्रुघ्न सिन्हा

Kolkata latest Hindi news : तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल सांसद और पूर्व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष का प्रधानमंत्री कौन होगा, हमें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। फिलहाल हमारा पूरा फोकस वर्तमान पीएम को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकना होना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विश्वसनीय नेता हैं। जनता उन पर अटूट विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी पासा पलटने वाली नेता साबित होंगी। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे मित्र के अच्छे दिन लग गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया के सवालों का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ घोषणाओं में यकीन रखती है। उसे गरीब जनता की तनिक भी चिंता नहीं है।

ममता बनर्जी को चुनौती देने वाला कोई नहीं दिख रहा

 महंगाई से जनता तबाह है। रोज कमाने खाने वाले लोगों का आज सुबह- शाम पेट भरना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मोदी सरकार के रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि धर्म और पाकिस्तान का नाम लेकर आखिर कोई कितने दिनों तक सत्ता में का बीज रह सकता है। वर्तमान सरकार की सच्चाई को देश की जनता बखूबी जान चुकी है। इसलिए अगले चुनाव में मोदी का करिश्मा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त नेता बनकर भरेंगे। वैसे तो पश्चिम बंगाल में उनकी लोकप्रियता को चुनौती देने वाला अभी कोई नेता दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है।

Share this:

Latest Updates