Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Offer For You : मात्र ₹2000 में करें हवाई यात्रा, इंडिगो दे रहा ऑफर, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

Offer For You : मात्र ₹2000 में करें हवाई यात्रा, इंडिगो दे रहा ऑफर, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

Air Travelling, IndiGo Flight, Offer : यदि आप हवाई यात्रा के शौकीन है तो सस्ते में यह यात्रा करने का बड़ा अवसर। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत आप पूरे भारत में घरेलू डेस्टिनेशंस के लिए 2093 रुपये में फ्लाइट टिकट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का फायदा टिकट के उपलब्ध होने पर मिलेगा। यात्री 13 मार्च 2023 और 13 अक्टूबर 2023 के बीच ऑफर के तहत खरीदे गए टिकटों का फायदा ले सकते हैं। इंडिगो की सेल 25 फरवरी 2023 तक खुली रहेगी। 

1800  दैनिक फ्लाइट्स का संचालन

बता दें कि 300 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ एयरलाइन लगभग 1800 दैनिक फ्लाइट्स का संचालन कर रही है और 78 घरेलू डेस्टिनेशंस और 26 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस को जोड़ती है। इंडिगो ने कहा है कि ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है। इसलिए उपलब्धता के आधार पर ही छूट वाले टिकट दिए जाएंगे। एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि हवाई अड्डे के शुल्क और सरकारी टैक्स पर छूट लागू नहीं है।

घरेलू नेटवर्क पर ही मिलेगा ऑफर  

एयरलाइन ने यह भी कहा है कि ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू नेटवर्क पर अलग-अलग सेक्टरों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर वैलिड है और इसे किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, ऑफर नॉन-ट्रांसफेरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-एनकैशेबल है। आप यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर सकते हैं, पर उसके लिए लागू चेंज फी और किराए के अंतर का भुगतान करना होगा। एक अन्य खबर के अनुसार, इंडिगो ने हाल ही में कोलकाता के जरिए मुंबई-सिलचर और दिल्ली-ईटानगर के बीच नयी फ्लाइट्स की घोषणा की है। इससे मुंबई-सिलचर के बीच हवाई यात्रा का समय आधा हो जाएगा।

Share this:

Latest Updates