Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Congress Plenary : रायपुर में चल रहा कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन, जानिए स्टीयरिंग कमेटी की मीटिंग में खड़गे ने क्या कहा…

Congress Plenary : रायपुर में चल रहा कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन, जानिए स्टीयरिंग कमेटी की मीटिंग में खड़गे ने क्या कहा…

National News Update, Chhattisgarh, Raipur, Congress Plenary: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता जुटे हैं। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे,सोनिया गांधी के आने की संभावना​​​​​​ जताई गई है। महाधिवेशन में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक जारी है। बैठक के 2 प्रमुख एजेंडे हैं, जिनमें पहला CWC का चुनाव कराना है या नहीं और दूसरा कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन करना।

शाम में होगी सब्जेक्ट कमेटी की बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। उधर, सचिन पायलट ने कहा कि 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष…

ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक में बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस को गरीब कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। 100 साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।’

Share this:

Latest Updates