Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Khalistani Dare : खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन कॉन्स्यूलेट पर किया Attack, इसके कुछ दिन पहले…

Khalistani Dare : खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन कॉन्स्यूलेट पर किया Attack, इसके कुछ दिन पहले…

Foreign News, Australia, Brisbane, Indian Consulate, Attack : ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमले की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, कॉन्स्यूलेट पर 21 फरवरी की रात को हमला हुआ था। इसकी जानकारी 22 फरवरी की सुबह मिली थी। इंडियन काउंसिलर अर्चना सिंह ने इसकी जानकारी क्वीललैंड पुलिस को दी है। पुलिस ने खालिस्तानी झंडा जब्त कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके पहले महाशिवरात्रि को दो हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया था। भारत सरकार ने इस बारे में ऑस्ट्रेलिया से बात की है।

खालिस्तानी झंडा कॉन्स्यूलेट में फेंका

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिस्बेन का यह कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है। 21 फरवरी की रात कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कॉन्स्यूलेट पर हमला किया और यहां खालिस्तान का फ्लैग फेंक दिया।

‘कोई खतरा नहीं’

22 फरवरी की सुबह जब काउंसिल अर्चना सिंह यहां पहुंची तो उन्होंने झंडा देखा। अर्चना ने फौरन क्वीसलैंड पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और उसने फ्लैग अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, कॉन्स्यूलेट को कोई खतरा नहीं है।

Share this:

Latest Updates