Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Breaking : पहली बार भारतीय नौसेना की पनडुब्बी पहुंची इंडोनेशिया, साउथ चाइना सी को किया पार, अब…

Big Breaking : पहली बार भारतीय नौसेना की पनडुब्बी पहुंची इंडोनेशिया, साउथ चाइना सी को किया पार, अब…

National International News Update, Indian Submarine : इंडियन सबमरीन INS सिंधुकेसरी इंडोनेशिया पहुंची गई है। यह पहली बार है कि साउथ चाइना सी को लेकर चीन और ASEAN देशों के विवाद के बीच भारत की कोई पनडुब्बी जकार्ता पहुंची हो। इंडोनेशिया भी चीन के साथ समुद्री सीमा विवाद में फंसा हुआ है।

3000 टन वजनी सिंधुकेसरी

भारतीय नौसेना ने कहा- 3000 टन वजनी डीजल-इलेक्ट्रिक INS सिंधुकेसरी बुधवार को ही सुंदा खाड़ी से होते हुए जकार्ता पहुंची। भारतीय वॉरशिप अक्सर ही इंडोनेशिया और अन्य आसियान देशों का दौरा करते हैं। लेकिन, पहली बार किसी सबमरीन ने खतरनाक हथियारों के साथ साउथ चाइना सी में इतनी लंबी दूरी तय की है।

चीन से मुकाबले की तैयारी

इंडोनेशिया में भारतीय सबमरीन का पहुंचना अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ने साउथ चाइना सी में एकतरफा कार्रवाई करते हुए कई आइलैंड बना लिये हैं और यहां अपनी सेना तैनात की है। ऐसे में भारत की सबमरीन का साउथ चाइना सी में इतनी लंबी दूरी तय करना चीन से मुकाबले की तैयारी दिखाता है।

Share this:

Latest Updates