Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : …और अचानक इस शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में फटा बॉयलर, आग की चपेट में आकर 6 मजदूर…

Tragedy : …और अचानक इस शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में फटा बॉयलर, आग की चपेट में आकर 6 मजदूर…

Maharashtra News Update, Ahmadnagar, Sugar Mill : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शेव गांव में गंगामाई शुगर मिल की डिस्टलरी यूनिट में शनिवार की रात को अचानक बॉयलर फट गया। इससे फैक्ट्री में आग फैल गई। आग की चपेट में आकर 6 मजदूर घायल हुए हैं। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूर-दूर तक दिखने लगी आग की लपटें

आग की चपेट में आने से कैमिकल से भरी टंकियों में भी ब्लास्ट हो गया। इन ब्लास्ट से आग इतनी भीषण हो गई कि दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं। हादसा शाम करीब 7.30 बजे हुआ। जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, तब मिल में करीब 150 मजदूर काम कर रहे थे। सभी बाहर आ गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदनगर, औरंगाबाद, शेवगांव से दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची

फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों के बारे में ठीक तरह से कुछ पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर एंबुलेंस मंगवा ली गई हैं। लेकिन एंबुलेंस सुविधाएं कम पड़ने की खबर है। इथेनॉल यूनिट में सबसे पहले विस्फोट हुआ और फिर वहां से आग भड़क उठी।

Share this:

Latest Updates