Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छोटे पर्दे का बड़ा सीरियल : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ने की ‘तारक’ ने बताई में वजह 

छोटे पर्दे का बड़ा सीरियल : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ने की ‘तारक’ ने बताई में वजह 

TV serial and entertainment world : दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कई कलाकार इस सीरियल को छोड़ चुके है। करीब 14 सालों से सोनी सब टीवी पर प्रसारित इस सीरियल के प्रमुख किरदार तारक मेहता की भूमिका निभा रहे प्रमुख कलाकार शैलेश लोढ़ा ने भी इसे अलविदा कह दिया है। इस सीरियल की पहचान ही शैलेश लोढ़ा होती थी। जो हास्य के एक बड़े कवि होने के कारण बड़े मंचों की शान माने जाते है। इनकी पहचान एक बेहतरीन मंच संचालक की है। 

शो के मेकर्स पर निशाना साधा

अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में शैलेश लोढ़ा दर्शकों से रूबरू हो रहे ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के अपने कारण का भी खुलासा कर दिया है। शैलेश ने बिना किसी का नाम लिए शब्दों के बाण से शो के मेकर्स पर निशाना साधा है।

शैलेश ने क्यों छोड़ा तारक मेहता शो?

हालही में शैलेश लोढ़ा ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वहीं शैलेश से तारक मेहता छोड़ने की वजह पूछी गई। तब शैलेश ने कहा- ‘जो छूट गया, उसके बारे में क्या बात करेंगे?’ फिर शैलेश ने कहा- ‘आप मेरी बात इशारों में समझें। किताब छापने वाले पब्लिशर हीरे की अंगूठी पहनकर घूम रहे हैं और लेखक को अपनी ही किताब छपवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं।’ शैलेश ने छिपे शब्दों में तंज कसते हुए कहा- ‘दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले व्यापारी अगर खुद प्रतिभाशाली और बड़ा समझने लगें तब किसी बताना चाहिए आप दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले लोग हैं।’

Share this:

Latest Updates