Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : अपराधियों ने इस तरह चाइल्ड केयर संचालक को उतारा मौत के घाट,27 साल का यह युवक…

Murder : अपराधियों ने इस तरह चाइल्ड केयर संचालक को उतारा मौत के घाट,27 साल का यह युवक…

Bihar Update News, Samastipur, Murder : बिहार के समस्तीपुर में सोमवार की अहले सुबह अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के पास हुई। चंदन चौक पर स्थित चाइल्ड केयर के संचालक की हत्या हुई है। संचालक अपने प्रतिष्ठान के बाहर सुबह खड़े थे, उसी वक्त अज्ञात अपराधी ने उन्हें गोली मार दी।

पहले से किसी विवाद की जानकारी नहीं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का पहचान समस्तीपुर जिला की पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा पंचायत के सैदपुर गांव के वार्ड संख्या 1 के रहने वाले राजकुमार ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र नवीन ठाकुर के रूप में किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह ऐसे व्यक्ति थे जिनका कोई पूर्व से गांव में विवाद तक नहीं हुआ था।

12 घंटे में जिले में 3 हत्याएं

जानकारी के अनुसार,गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोग उन्हें आनन-फानन में समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पटोरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बदा दें कि पिछले 12 घंटे में जिले में अलग-अलग जगह तीन हत्याएं हुई है। पटोरी के डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates