Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

By-election : झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, इतने अतिसंवेदनशील बूथ…

By-election : झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, इतने अतिसंवेदनशील बूथ…

Jharkhand News Update, By-election, Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। कांग्रेस, बीजेपी-आजसू संयुक्त उम्मीदवार सहित 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। काउंटिंग 2 मार्च को की जाएगी। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस उपचुनाव के लिए 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

सुबह 9 बजे तक 15.19 फीसदी पड़े वोट

रामगढ़ उपचुनाव में वोटिंग की रफ्तार सुबह से कम है। 9 बजे तक उपचुनाव में लगभग 15.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसके साथ ही विभिन्न बूथों में मतदान जारी है। मतदान की प्रक्रिया में महिलाओं की खासी भागीदारी देखने को मिल रही है। वहीं विभिन्न बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अतिसंवदेनशील बूथों में विशेष नजर रखा जा रहा है। लगभग सभी बूथों में समय से मतदान शुरू हुआ। केवल बूथ नंबर 222 में मशीन खराब होने के कारण एक घंटा देर से वोटिंग शुरू हुई।

Share this:

Latest Updates